वाराणसी। शिक्षणेत्तर कर्मियों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर वाराणसी शिक्षणेत्तर संघर्ष संचालन समिति उत्तर प्रदेश (एस-4) के आह्वान पर संयुक्त शिक्षा निदेशक, वाराणसी मंडल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में शिक्षकों की भांति शिक्षणेत्तर कर्मियों को भी चिकित्सीय सुविधा देने, प्रबंध समिति में शिक्षणेत्तर कर्मियों को शिक्षकों की तरह भागीदारी देने तथा सेवानिवृत्ति के समय 300 दिन के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण दिए जाने की मांग की गई इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, संरक्षक मनोहर लाल, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष निखिलेश त्रिपाठी, संगठन मंत्री संजय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।