• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Krishna Utsav Maharas 2026: Even rain couldn't dampen the enthusiasm of Laddu Gopal's devotees, with a huge crowd gathering at Saroja Palace

कृष्णोत्सव महारास 2026: बारिश भी न रोक सकी लड्डू गोपाल के भक्तों का उत्साह, सरोजा पैलेस में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी, *जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित वर्ष के सबसे बड़े महोत्सव कृष्णोत्सव महारास 2026'का भव्य आयोजन रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में धूमधाम से संपन्न हुआ। बनारस में मूसलाधार बारिश के बावजूद पूरा प्रांगण खचाखच भरा रहा कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध ब्रज लोक कला फाउंडेशन, वृंदावन धाम (मथुरा, दानी ग्रुप) द्वारा अलौकिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रभु की भव्य रथयात्रा, डांडिया, श्रीनाथ जी के दिव्य दर्शन, जल विहार, झूलनोत्सव, होली की दिव्य झांकी, छप्पन भोग और लड्डू गोपाल भोग-आरती मुख्य आकर्षण रहे। कृष्ण बाल स्वरूप फैंसी ड्रेस, आरती थाल सजाओ और लड्डू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ब्रज की छटा: भैया लोग गुलाबी धोती-दुपट्टा, कुर्ता और भाभी लोग ट्रेडिशनल हरा/पीला परिधान व ओढ़नी में खूब जंच रहे थे। सभी विजेताओं को श्याम कुंज साड़ीज की तरफ से बनारसी साड़ी और श्री इन्फोटेक की तरफ से आकर्षक उपहार भेंट किए गए कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रदीप मल्होत्रा, राकेश सिंह राजपूत, अभिषेक भट्टाचार्य, रुपेश माहेश्वरी, निशित गौड़, मनीष गर्ग, अंकित लिल्हा, सुगंधा वर्मा, रितु अग्रवाल, तान्या मेहरा यादव, आकांक्षा मिश्रा, ईशा चौरसिया यादव और CA रश्मि केशरवानी ने किया। स्वागत कृष्ण मोहन अग्रवाल, अरविन्द जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रमेश सेठ ने किया इस अवसर पर नन्दोत्सव की बधाइयां बांटी गईं, सभी सदस्यों ने मक्खन मिश्री के भोग प्रसाद का आनंद लिया और दीपों के साथ महाआरती की गई इस सफल आयोजन के लिए *सहयोगी स्पॉन्सर्स JSK डॉ. आशीष गुप्ता, JSK प्रिया आशीष जायसवाल, JSK संजय गुप्ता, JSK C N Paul, JSK विवेक सिंह, JSK अभिषेक भट्टाचार्य, JSK तान्या मेहरा यादव, JSK ईशा चौरसिया यादव तथा ब्रांडिंग पार्टनर दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया गया मुख्य समिति: कृष्ण मोहन अग्रवाल, उषा अरविन्द जैन, कंचन अभिषेक भट्टाचार्य, दिव्या राकेश अग्रवाल, ब्रजेश दास लोड, डॉ. ए.के. कौशिक, संतोष अग्रवाल, पूजा गौरव गुप्ता संयोजक मण्डल:रमेश सेठ, चंद्रशेखर राय, त्रिज्या तिवारी, राजीव अग्रवाल सिलको, सौरभि भारद्वाज, सीमा गिरी, श्रृंखला गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुलेखा अग्रवाल, वर्षा केसरी, मदन अग्रहरी, मुन्ना चौरसिया, डॉ. वीरेंद्र केशरी, युक्ति गुप्ता, कविता जुगनू अंत में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने उपस्थित सभी परिवारजनों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।