लखनऊ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, अरुण भारती से मिले आशीष पटेल

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वाराणसी जिला अध्यक्ष आशीष पटेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के प्रमुख नेता एवं जमुई सांसद तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी लखनऊ कार्यक्रम सहित संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी तथा उनके विचारों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा इस दौरान वाराणसी जिले में संगठन को और मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। अरुण भारती ने जिला अध्यक्ष आशीष पटेल को संगठनहित में निरंतर कार्य करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।