मंडल मुरादाबाद/ मुरादाबाद में मुख्यमंत्री 29 जून को मुरादाबाद दौरे पर जिले को 365.50 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 136.15 करोड रुपये की 26 परियोजनाओं का लोकार्पण और 229.35 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी ने तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुरादाबाद नगर विधानसभा को 237.88 करोड़, कुंदरकी को 105.74 करोड़ और मुरादाबाद देहात को 21.88 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।