डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ का भारतीय रेलवे में पदों को सरेंडर किये जाने के विरोध में प्रदर्शन एवं सभा।

वाराणसी भारतीय मजदूर संघ / भारतीय रेलवे मजदूर संघ, नई दिल्ली के आह्वाहन पर ब रे का में डी एल डब्लू मजदूर संघ के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में 2 प्रतिशत पदों को सरेंडर करने तथा ब रे का में मनमाने तरीके से किए जा रहे आउटसोर्सिंग, ऑफ लोडिंग, ठेकेदारी प्रथा एवं पदों को सरेंडर किए जाने को लेकर दिनांक 22 मई 2026 से 29 मई 2026 तक आन्दोलन कार्यक्रम किए जाने के पश्चात आज दिनांक 29 मई 2026 को ब रे का कारखाने के पश्चिमी द्वार पर धरना प्रदर्शन किया गया,इसके उपरांत प्रशासन भवन पहुंचकर अध्यक्ष/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेलवे बोर्ड को संबोधित मांग पत्र महाप्रबंधक बरेका को सौंपा गया । सभा का संचालन करते हुए डी एल डब्लू मजदूर संघ के महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी ने कहा कि BMS एवं BRMS के संघर्षों के परिणाम स्वरूप भारत सरकार ने कई सुधारात्मक कदम तो लिए है परंतु रेलवे बोर्ड द्वारा दिनांक 24-04-2026 को दिए गए आदेश से पूरे भारतीय रेलवे में 2 प्रतिशत तकनीकी / नान तकनीकी पदों के सरेंडर किए जाने का जो आदेश दिया है , यह हम सभी को मंजूर नहीं है। वहीं दूसरी तरफ ब रे का में जिस प्रकार से मनमाने तरीके से आऊट सोर्सिंग एवं ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है तथा टारगेट पूरा करने के बहाने कर्मचारियों से तीन-चार गुना काम लिया जा रहा है उससे कर्मचारियों के स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी प्रबल होती जा रही है जिसे संगठन किसीं भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर समय रहते प्रशासन नहीं चेती तो लंबी लड़ाई की तैयारी की जाएगी,जिसके लिए ब रे का प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा।

भारतीय मजदूर संघ के काशी प्रांत प्रमुख राकेश कुमार पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब रे का में आउटसोर्सिंग के खिलाफ लड़ाई के लिए सारे कर्मचारियों को एक मंच पर आना ही होगा, भारतीय मजदूर संघ उनके हर संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहेगा। सभा में कर्मचारी परिषद सदस्य नवीन कुमार सिन्हा ने कहा जब तक सरकार अपना ये तुगलकी फरमान वापस नहीं लेती हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे,धर्मेंद्र सिंह सदस्य कर्मचारी परिषद ने तत्काल आउट सोर्सिंग बंद करके लिफ्टर ड्राइवर की तत्काल बहाली की मांग की जिसमें सभा में प्रमुख रूप से सर्वश्री राधा बल्लभ त्रिपाठी  बीआरएमएस, राम कृष्ण गुप्ता,नरेंद्र मिश्र, एस पी सिंह,मुकेश सिंह,श्याम मोहन तिवारी,नीरज पाल, बी डी दुबे,बैरागी यादव,अजय सिंह,के सी पाण्डेय,रंजीत,दीपक पटेल,रवि सिंह,भारत भूषण,अभिजीत,आनंद सिंह,सुधीर, राहुल शर्मा,जशवंत तिवारी,गौरव श्रीवास्तव,आनंद राय,संदीप,मनीष पांडेय,रितेश सिंह,अनिल पटेल,सतीश, ओ एन पाण्डेय,विनीत टुनटुन सिंह,मनी प्रकाश,अच्छे लाल गुप्ता,मनोज शर्मा,महेश ठाकुर के साथ सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।