सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न

वाराणसी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षान्त समारोह की पूर्ववर्ती गतिविधियों के अंतर्गत मंगलवार को योग साधना केन्द्र में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने 'भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना' तथा 'राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य' विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

अध्यक्षता करते हुए प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा ने कहा कि रचनात्मक लेखन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, तार्किक चिंतन और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमिता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्येन्द्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।