• Home
  • Uttar Pradesh
  • Hardoi
  • Former Prime Minister Manmohan Singh's birthday celebrated under the leadership of Vikram Pandey and Surendra Kumar

विक्रम पांडेय एवं सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म दिवस मनाया गया

हरदोई। अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश, प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस पार्टी बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार और कांग्रेस पार्टी हरदोई के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में बघौली चौराहा पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म दिवस मनाया गया, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए, इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बताया मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था,गणराज्य के 13 वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे। लोकसभा चुनाव 2009 में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था। इन्हे पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता हैं। इस मौके पर बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बताया 1985 में राजीव गांधी के शासन काल में मनमोहन सिंह को भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद पर उन्होंने निरन्तर पाँच वर्षों तक कार्य किया, जबकि 1990 में यह प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार बनाए गए। जब पी वी नरसिंहराव प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने मनमोहन सिंह को 1991 में अपने मंत्रिमंडल में सम्मिलित करते हुए वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंप दिया। इस समय डॉ॰ मनमोहन सिंह न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा के सदस्य थे। लेकिन संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सरकार के मंत्री को संसद का सदस्य होना आवश्यक होता है। इसलिए उन्हें 1991 में असम से राज्यसभा के लिए चुना गया। इसके बाद 2004 से 2014 तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर सफल कार्य किया , इस मौके प्रदीप राजवंशीपूर्व बी डी सी, देवेन्द्र कुमार गौतम, सुरेश कुमार अरविन्द कुमार राजाराम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।