• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • International Yoga Day was celebrated jointly by the Vishwas Khand 2 Jan Kalyan Samiti and Anjali Seva Sansthan at Ram Park in Vishwas Khand 2.

विश्वास खंड 2 जन कल्याण समिति और अंजलि सेवा संस्थान द्वारा सम्मिलित रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव रूप में विश्वास खंड 2 के राम पार्क में मनाया गया।

जहां लगभग   पचास स्त्री पुरुष एवं बच्चों के सहयोग से आज का कार्यक्रम सफल रहा ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री अतुल द्विवेदी  जी को अंग वस्त एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।श्री अतुल द्विवेदी के सानिध्य में योग का हमारे जीवन में महत्व, नियमित योग करने  से मिलने वाले लाभ और वृद्धावस्था में कैसे हम खुद को स्वस्थ रख सके पर प्रकाश डाला । हठ योग के बारे में बताने के साथ ही योगा नहीं योग को नियमित जीवन का अभिन्न अंग बनाने बहुत ही सहज और  सरल उपाय बताए ।


संस्था अध्यक्षा अंजली उपाध्याय,दिग्विजय मिश्रा अध्यक्ष विश्वास खंड 2, शुभि द्विवेदी योग( गुरु) ,शिखा उपाध्याय, तिवारी जी,कांडपाल जी  पाण्डेय जी एवं अन्य  नारी शक्ति के सहयोग से सुसम्पन्न कार्यक्रम के लिए आप सभी को  बहुत बहुत धन्यवाद  कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत सभी को स्वल्पाहार स्वरूप छाछ,केला, लाहौरी जीरा पानी , जल वितरित किया गया ।