• Home
  • Delhi
  • Central Delhi
  • Modi is the Prime Minister with the longest tenure based on a direct mandate: Sharmistha Mukherjee.

मोदी सबसे लंबे समय तक प्रत्यक्ष जनादेश पाने वाले प्रधानमंत्री: शर्मिष्ठा मुखर्जी

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी की पुत्री एवं लेखिका शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक प्रत्यक्ष जनादेश प्राप्त करने वाले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने एक लेख में उल्लेख किया कि वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक था, क्योंकि पहली बार किसी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को पहले से घोषित कर जनता ने सीधे उनके नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया।

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, मजबूत नेतृत्व क्षमता और आम मतदाताओं से सीधा जुड़ाव भाजपा की सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने बताया कि 2014, 2019 और 2024 के चुनाव परिणामों ने यह साबित किया कि मोदी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक प्रभावशाली जन-नेता और “ब्रांड मोदी” के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि स्थिर और मजबूत सरकार देने की क्षमता ने नरेंद्र मोदी को स्वतंत्र भारत के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में शामिल कर दिया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री जनता के विश्वास और जनादेश के अनुरूप देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।