• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad: Yoga session held at Ayushman Arogya Mandir, Ratupura, on the 12th International Yoga Day.

मुरादाबाद: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रतूपुरा में हुआ योगाभ्यास

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रतूपुरा में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को योग के महत्व तथा नियमित योग करने से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम के दौरान "करे योग, रहे निरोग" के संदेश के साथ सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। उपस्थित लोगों को बताया गया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक तनाव भी कम होता है तथा व्यक्ति का समग्र स्वास्थ्य बेहतर होता है। 

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निखिल जांगिड़, एएनएम अंजलि रानी, पंचायत सहायक विपुल वर्मा, समस्त आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बीसी सखी तथा सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया और लोगों से भी नियमित योग अपनाने की अपील की।