• Home
  • Uttar Pradesh
  • Bareilly
  • Path Paved for Installing a Grand Statue of the Great Warrior Maharaja Surajmal in Bareilly; Cabinet Minister Lakshmi Narayan Chaudhary Issues Directives to the District Magistrate

बरेली में महान योद्धा महाराजा सूरजमल जी की भव्य प्रतिमा स्थापना का मार्ग प्रशस्त, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने डीएम को दिए निर्देश*

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*

बरेली, उत्तर प्रदेश | 

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में ब्रजभूमि के महान शासक, राष्ट्रनायक, अद्वितीय पराक्रमी योद्धा एवं कुशल प्रशासक महाराजा सूरजमल जी की एक भव्य और गरिमामयी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विश्व जाट महासभा (बरेली) के जिला मीडिया प्रभारी, समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट तरुण चहल द्वारा इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा गया था मामले की गंभीरता और क्षेत्र के नागरिकों, किसानों, युवाओं एवं इतिहासप्रेमियों की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए, कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी, बरेली को आधिकारिक पत्र जारी कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि महाराजा सूरजमल जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण स्थान रखता है। वे अपनी रणनीतिक सूझबूझ, सैन्य नेतृत्व, भरतपुर के प्रसिद्ध अभेद्य 'लोहागढ़ दुर्ग' की स्थापत्य कला तथा प्रजाहित व सुशासन के लिए विश्वविख्यात रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाएं लगने से आने वाली युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, साहस, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा मिलती है कैबिनेट मंत्री द्वारा जिलाधिकारी, बरेली को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र में वर्णित सभी तथ्यों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें। साथ ही, जनपद में उपलब्ध उपयुक्त सरकारी भूमि अथवा विधिसम्मत सार्वजनिक स्थल की उपलब्धता, भूमि संबंधी नियमों, स्थानीय निकायों की अनुमति और अन्य वैधानिक औपचारिकताओं का परीक्षण करते हुए महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की संभावनाओं पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए शासन स्तर से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक कदम उठाए जाने और प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू होने से बरेली के नागरिकों, किसानों तथा इतिहासप्रेमियों में भारी हर्ष एवं गौरव की लहर दौड़ गई है जारीकर्ता:तरुण चहल

समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट

जिला मीडिया प्रभारी, विश्व जाट महासभा