• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Performing 'Jal Yoga' in the Ganga conveyed a message of water conservation and global well-being.

गंगा में जल योग कर दिया जल संरक्षण और विश्व कल्याण का संदेश

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नमामि गंगे की टीम ने दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा में जल योग कर गंगा की अविरलता-निर्मलता, जल संरक्षण और विश्व कल्याण का संदेश दिया। जल योग के दौरान प्राणायाम, वृक्षासन, ताड़ासन, गरुड़ासन, अनुलोम-विलोम एवं सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिव स्तुति, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं गंगाष्टकम का पाठ भी किया गया।


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा और योग दोनों आत्मशुद्धि एवं प्रकृति से जुड़ने के प्रतीक हैं तथा नदियों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सारिका गुप्ता, पुष्पलता वर्मा, बीना गुप्ता, ममता केसरी, माही केसरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।