• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Tribute paid to the founder of Rural Journalist Association, Babu Baleshwar Lal ji on his death anniversary.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिला अध्यक्ष आर एल पाण्डेय की अगुआई में संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते हुए शत शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष आर एल पाण्डेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और एकता के लिए संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी का संघर्ष, समर्पण और योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा। संरक्षक अभिषेक श्रीवास्तव ने उनके संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान और सशक्त दिशा प्रदान की। इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, मोनू यज्ञ सैनी सहित अन्य पत्रकारों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।