अनुराग द्विवेदी के नेतृत्व में आदर्श फाउंडेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदर्श फाउंडेशन में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आदेश परिवार की ओर से हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव एवं आचार्य उमेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदर्श फाउंडेशन के डायरेक्टर अनुराग द्विवेदी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन संजय चक्रवर्ती, शिवशंकर पाण्डेय एवं सरोज राय ने किया। इस अवसर पर आदेश परिवार के करीब 40 सदस्यों ने संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में कार्य करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

नशामुक्ति का संदेश:

“नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हाँ—स्वस्थ युवा, सशक्त भारत की यही पहचान।”