गोमती नगर जनकल्याण महा समिति एवं प्रकाश बाल विद्या मंदिर, विशाल खण्ड के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 13/08/2026 सुबह स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। प्रस्तुत मार्च में महासमिति के अध्यक्ष डा. बी एन सिंह, कार्यवाहक महासचिव कर्नल ए एन पाण्डेय, सचिव सी जी नायर, के के मौर्य, प्रकाश बाल विद्या मंदिर के डायरेक्टर तथा महासमिति के सांस्कृतिक सचिव आर डी मौर्य, बाबू सिंह सिसोदिया तथा अन्य गणमान्य नागरिक बहुत उत्साह पूर्व भाग लिया।