राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा
विषय: जिला अध्यक्ष, सीतापुर के पद पर मनोनयन
राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संगठन विस्तार, राष्ट्र सेवा, समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी द्वारा श्री अंकित कुमार जी को जिला अध्यक्ष, सीतापुर के पद पर तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया जाता है श्री अंकित कुमार जी की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए सीतापुर जनपद में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे तथा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश “श्री अंकित कुमार जी को जिला अध्यक्ष, सीतापुर का दायित्व सौंपते हुए मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे संगठन की विचारधारा, अनुशासन एवं सेवा भावना के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।”
— हिंदू देव प्रकाश शुक्ला
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय युवा वाहिनी
संगठन का संकल्प
भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना।
गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था का संरक्षण एवं विस्तार करना सेवा, समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा को बढ़ावा देना।
सनातन संस्कृति एवं भारतीय मूल्यों का संरक्षण करना राष्ट्रीय युवा वाहिनी की समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संगठन परिवार की ओर से श्री अंकित कुमार जी को जिला अध्यक्ष, सीतापुर पद पर मनोनयन हेतु हार्दिक बधाई एवं सफल, उज्ज्वल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाए
कार्यालय
मुख्य कार्यालय: प्लॉट नं. 19, एस.डी. कॉन्वेंट स्कूल के निकट, प्रभातपुरम, सीतापुर रोड, लखनऊ – 226021
केंद्रीय कार्यालय: B-1/57, सेक्टर-G, जानकीपुरम, लखनऊ – 226021
🚩 जय हिंद — जय सनातन — जय युवा वाहिनी 🚩