डी.पी. नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, CMO को सौंपा ज्ञापन

वाराणसी,  समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव (काशी पुत्री) ने शिवपुर स्थित डी.पी. नर्सिंग होम पर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि अवलेशपुर निवासी ज्योति पाल के किडनी स्टोन ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से उसकी किडनी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित परिवार ने अस्पताल पर ₹1.32 लाख वसूलने और जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है।

ज्ञापन में नर्सिंग होम व संबंधित चिकित्सक के खिलाफ जांच, पीड़ित परिवार को आर्थिक राहत तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पूजा यादव ने चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ CMO कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी एवं पीड़ित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।