डॉ. एस. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को साहस और समर्पण के साथ आगे बढ़ने को किया प्रेरित

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति “मिट्टी के बेटे” रही। प्रस्तुति के माध्यम से वीर सैनिकों के बलिदान और देश की रक्षा करते हुए अपने घर वापस न लौट पाने वाले जवानों की पीड़ा को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्वों पर आधारित डिक्लेमेशन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. पी. सिंह, संस्थापक, लखनऊ पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स एंड कॉलेजेज एवं लोकसभा सांसद, ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रहित में साहस, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मीना तिवारी एवं सुश्री सुनंदा माथुर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें देश तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।