• Home
  • Bihar
  • East Champaran
  • DRM inspects Chhapra Junction ahead of monsoon; issues directives to improve drainage and passenger amenities.

मानसून से पहले डीआरएम ने छपरा जंक्शन का किया निरीक्षण, जल निकासी व यात्री सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

छपरा, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सोमवार को छपरा जंक्शन का निरीक्षण कर मानसून से पूर्व जल निकासी, साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वॉटर बूथ, फुटओवर ब्रिज और स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए नाले-नालियों की सफाई तथा जलभराव रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं का भी निरीक्षण कर आधुनिक यात्री सुविधाओं के विस्तार पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। निरीक्षण के दौरान खाद्य स्टॉलों, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। वरिष्ठ मंडलीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।