छावनी परिषद द्वारा आयोजित "तिरंगा रैली" का भव्य शुभारंभ

छावनी परिषद द्वारा आयोजित "तिरंगा रैली" का भव्य शुभारंभ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय  लखनऊ। छावनी परिषद लखनऊ द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिकक सहभागिता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित "तिरंगा रैली" का आज भव्य शुभारंभ मख्य अतिथि प्रधान निदेशक, श्रीमती भावना सिंह जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया  यहह संपूर्ण कार्यकम छावनी परिषद लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री अभिषेक राठौर जी के मार्गदर्शन एवं छायादृष्टि में आयोजित किया गया, जिनके निर्देशन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं, सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर प्रधान निदेशालय कार्यालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें निदेशक श्री पुष्पेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक श्री अमित कुमार, संयुक्त निदेशक श्री हरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक श्री महेश सैनी, रक्षा संपदा अधिकारी श्रीमती प्रोमिला जायसवाल एवं उप निदेशक श्री उमेश कुमार पारिक सहित छावनी परिषद लखनऊ के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छावनी परिषद, लखनऊ के नामित सदस्य श्री प्रमोद शर्मा, एवं पूर्व सदस्य श्री अशफाक कुरैशी, श्री अमित शुक्ला, श्रीमती रंजीता शर्मा, श्रीमती रूपा देवी, सहित श्री विकास यादव समाजसेवी, श्री सतवीर सिंह राजू, अध्यक्ष व्यापार मंडल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी सहभागिता की। रैली में छावनी परिषद लखनऊ के लगभग 300 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, जन-जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यकम में छावनी परिषद के समस्त कर्मचारियां की सकिय सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।