25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर/ तहसील थाना शाहबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी, हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना शाहबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस और वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी थाना शाहबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था तथा वह हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके गैंग के अन्य सदस्यों के विरुद्ध भी पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।