सामने घाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव ने किया ध्वजारोहण, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

वाराणसी। लोकसभा कैंट विधानसभा क्षेत्र के सामने घाट में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वीएमपीएम के प्रोपराइटर विशाल पाण्डेय के संयोजन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव ने शिरकत की और ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि जंत्रलेश्वर यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीषा पाण्डेय (मैनेजिंग डायरेक्टर), विशाल पाण्डेय (डायरेक्टर), अजय कुमार दुबे (प्रोजेक्ट असिस्टेंट मैनेजर), किशन दुबे, प्रेम पाण्डेय, सीपू यादव, आकाश यादव, सूरज, आशीष चौहान, अख्तर अंसारी, वस्त्ताद अंसारी, राशिद खान, वीरेंद्र चौहान, शाहनवाज एवं नीतीश का विशेष सहयोग रहा।