समाज की मजबूती और युवा जागरूकता को लेकर 23 अगस्त को चंदौली में महापंचायत

चंदौली। अग्रवाल सेवा संस्थान में आगामी 23 अगस्त को क्षत्रिय महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की मजबूती, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा बढ़ते दहेज प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार महापंचायत में समाज को एकजुट और सशक्त बनाने के साथ ही युवा वर्ग को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सहित समाज के कई प्रमुख लोग शामिल होंगे।

आयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महापंचायत का उद्देश्य समाजहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर संवाद करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रहित एवं समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया जाएगा।