कानपुर, उत्तर प्रदेश। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद आजाद नगर स्थित श्री ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामंडल द्वारा संचालित दुर्गावती दुर्गाप्रसाद सनातन धर्म बालिका विद्यालय की छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए न सिर्फ अपना बल्कि विद्यालय का मान बढ़ा दिया। हाई स्कूल में कुमारी माही शुक्ला ने 88.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जहां विद्यालय का गौरव बढ़ाया वहीं दूसरी ओर इंटरमीडिएट की छात्रा कुमारी राम निषाद ने 79.6% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में नाम रौशन किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नम्रता सिंह ने उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि आगे की पढ़ाई में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो विद्यालय प्रबंध समिति उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेगी। इस दौरान प्रबंधक डॉ. सरस्वती अग्रवाल, प्रधानाचार्या नम्रता सिंह, उप प्रधानाचार्या भावना अग्निहोत्री, शिक्षिका ममता अवस्थी, प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहीं।