रामपुर। (मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा) डायमंड के सामने शक्तिपुरम कॉलोनी के निवासी मोहित शोरी धर्मपत्नी पूजा शोरी की ओर से परिवार द्वारा एवं श्री चंद्र मौलेश्वर सेवा संगठन रामपुर की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मोहित शोरी एवं उनकी पत्नी पूजा शोरी के नेतृत्व में लगाए गए टेंट में कांवड़ियों के लिए जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई।
शिविर में कांवड़ियों का बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। सेवादारों ने कांवड़ियों को प्रेमभाव से बैठाकर प्रसाद वितरित किया और उनकी सेवा-सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
रोहित शोरी एवं पूजा शोरी ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा के उद्देश्य से शिविर लगाया गया है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जलपान और प्रसाद उपलब्ध कराया जा सके।
शिविर में पहुंचे कांवड़ियों ने भी सेवा व्यवस्था की सराहना की और सेवादारों का आभार जताया। श्रद्धालुओं की सेवा के दौरान लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। भक्ति श्रद्धालु उपस्थित रहे सेवादार रोहित गुप्ता, संजय सक्सेना, अरुण कुमार, कृपाल सिंह ,योगेंद्र शर्मा, जीवेद्र सक्सेना,मोहित शोरी, पूजा शोरी,विजय पाल, रजनीश शर्मा, अजय सिंह ,अमन सक्सैना, सत्यनारायण, सुरेश ध्यानी, संजीव सक्सेना, आदेश, विपिन, मदनपाल ,एवं समस्त उपस्थित रहे