• Home
  • Uttar Pradesh
  • Prayagraj
  • Press Release *Justice Sudhir Narayan inaugurated the grand exhibition of works from the Khanum Art Gallery Collection*

प्रेस विज्ञप्ति *खानम आर्ट गैलरी कलेक्शन कृतियों की प्रदर्शनी का न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया भव्य उद्घाटन

खानम आर्ट गैलरी में आठवें बहारे हुनर 2026 का भव्य आगाज आज

    प्रयागराज। करेली स्थित खानम आर्ट गैलरी में गैलरी कलेक्शन कला प्रदर्शनी 2026 का भव्य उद्घाटन  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथियो में रोटरी क्लब के वकार उस्मानी,  डॉ. सुबिया करीम अंसारी, हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या युसुफा नफीस, प्राचार्या नसीहा उस्मानी ,राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य प्रख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, एमिनेंट आर्टिस्ट तलत महमूद, मशहूर गैलरी निदेशक डॉ.ज़ाहेदा खानम ,डॉ.सारा मुख्तार व सैयद मुशर्रफ की गरिमामयी उपस्थित रहीं,  इस प्रदर्शनी में भारत के कलाकारों की पेंटिंग एक साथ प्रदर्शित हैं। ये पेंटिंग्स बिक्री के लिए भी उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी के साथ चैरिटी प्रोग्राम भी रखा गया है। बिक्री होने वाली प्रत्येक पेंटिंग की 40% आय शिक्षा और कला से जुड़े चैरिटी कार्यक्रमों में दी जाएगी बच्चों की विभिन्न कला प्रतियोगिताएं भी हुईं - पर्यावरण, लोक कला और गैलरी का प्रसिद्ध आज़ादी आर्ट कॉम्पिटिशन। विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। निर्णायक मंडल में रवीन्द्र कुशवाहा, तलत महमूद और डॉ.ज़ाहेदा ख़ानम रहीं। कार्यक्रम का संचालन तलत महमूद ने किया। अतिथियों का सम्मान बैच, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। गैलरी का सबसे प्रतीक्षित कार्यक्रम बहारे हुनर विद संगम वूमेन आज शुरू होगा। शहर भर की महिलाएं अपने कला, क्राफ्ट और हैंडमेड कलात्मक मनमोहक उत्पाद प्रदर्शनी में लगाया हैं।