• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Rampur: Accused of occupying a shop at Moti Masjid, victim Shoaib Khan appeals to MLA Akash Saxena

रामपुर: मोती मस्जिद पर दुकान कब्जे का आरोप, पीड़ित शोएब खान ने विधायक आकाश सक्सेना से लगाई गुहार

रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोती मस्जिद परिसर में बनी एक दुकान को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित दुकानदार शोएब खान ने आरोप लगाया है कि वह कई वर्षों से उक्त दुकान पर काम करके अपने परिवार और बच्चों की रोजी-रोटी चला रहा था, लेकिन अब मोती मस्जिद के मौलवी साहब द्वारा दुकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया है।

पीड़ित शोएब खान ने बताया कि दुकान ही उसकी आय का एकमात्र साधन थी, जिससे वह अपने घर का खर्च और बच्चों का पालन-पोषण करता था। आरोप है कि अचानक दुकान पर कब्जा होने से उसका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है और वह काफी परेशान है। इस मामले को लेकर शोएब खान ने रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना से मुलाकात की और अपनी पूरी पीड़ा बताते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में शोएब खान ने मांग की है कि उसकी दुकान को खाली कराकर उसे वापस दिलाया जाए, ताकि वह फिर से अपना रोजगार शुरू कर सके।

पीड़ित ने प्रशासन से भी न्याय की मांग करते हुए कहा कि वह वर्षों से दुकान पर मेहनत कर रहा था और अब बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के दुकान पर कब्जा कर लिया गया, जो पूरी तरह गलत है। वहीं विधायक आकाश सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब पीड़ित को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाएगा। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।