वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा 15 अगस्त को लिटिल स्टार स्कूल, लंका में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, रंगारंग प्रस्तुतियां, विद्यादान छात्रवृत्ति वितरण, सामूहिक राष्ट्रगान तथा 500 बच्चों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। सामग्री सहयोग में तान्या मेहरा यादव, ऋषि जायसवाल, अवधेश अग्रवाल, प्रिया आशीष जायसवाल, डॉ. राखी गुप्ता, श्रेया जायसवाल, प्रकाश भागचंदनी, रिचा दूबे, राकेश पल्लवी सिंह राजपूत, पारस केशरी, ईशा चौरसिया यादव, सावित्री प्रमोद मौर्या, मनीष राय, डॉ. आशीष गुप्ता, मनीष सिंह, ब्रजेश दास लोड, अभिषेक सर्राफ एवं प्रवीण जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
जन्मदिन समारोह के लिए कंचन भट्टाचार्य, विनय गिरी एवं डॉ. राखी गुप्ता को बधाई दी गई। कार्यक्रम संयोजन एवं सहयोग के लिए आशा पांडेय, मुन्ना चौरसिया, निशित गौड़, प्रदीप मल्होत्रा, डॉ. कर्मा राज सिंह, प्रिया प्रवीण जायसवाल, अभिषेक भट्टाचार्य, मनीष सिंह एवं मनीष राय का आभार जताया गया।
विशेष आभार संजीव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र केसरी, दिव्या अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, डॉ. सरिता त्रिपाठी सहित समस्त जय श्री कृष्णा फाउंडेशन सदस्यों, लिटिल स्टार स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों एवं बच्चों का व्यक्त किया गया। फाउंडेशन ने समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जय हिन्द, जय भारत।