• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Smt. Ragini Awasthi Appointed National President of the Women's Wing, Akhil Bharatiya Sarvajan Hit Party

श्रीमती रागिनी अवस्थी बनीं अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष - महिला मोर्चा

लखनऊ। (ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय ) अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की राष्ट्रीय बैठक लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज सेवा और संगठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती रागिनी अवस्थी  को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष - महिला मोर्चा नियुक्त किया जाए।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे  और प्रदेश अध्यक्ष  दीपक पांडे सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने कहा कि श्रीमती रागिनी अवस्थी के नेतृत्व में महिला मोर्चा पूरे देश में मजबूत होगा और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा व राजनीतिक भागीदारी के लिए काम करेगा।

नियुक्ति के बाद रागिनी अवस्थी ने कहा कि  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  श्याम नारायण चौबे , राष्ट्रीय महासचिव  मृत्युंजय चौबे , प्रदेश अध्यक्ष  दीपक पांडे  एवं पूरे नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। मेरा लक्ष्य है कि महिला मोर्चा को घर-घर तक पहुंचाकर सर्वजन समाज की माताओं-बहनों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाया जाए।"

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने रागिनी अवस्थी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।