सपा नेता विष्णु शर्मा एवं आन्ध्र प्रदेश के सपा नेताओ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से किया मुलाकात

वाराणसी  आन्ध्र प्रदेश एवं वाराणसी के सपा नेताओ ने  लखनऊ स्थित सपा कार्यालय मे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात किया । विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " के नेतृत्व मे आन्ध्र प्रदेश ( हैदराबाद  ) के समाज सेवक डा० ए० पी० रमाया यादव एवं लालू प्रसाद अखिलेश यादव से मुलाकात किया । डा० ए० पी० रमाया यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अंगवसत्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं आन्ध्र प्रदेश  ( हैदराबाद  ) आने निमंत्रण दिया । जिसपर अखिलेश यादव ने जल्द आन्ध्र प्रदेश आने का भरोसा दिया । सपा अध्यक्ष से मिलने वालो मे प्रमुख रूप से सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी,डाॅ एपी रमाया यादव,लालू प्रसाद,तुलसी राम आदि लोग उपस्थित थे ।