• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • The grand inauguration ceremony of the newly established office in Lucknow was held today in a joyous and dignified atmosphere.

लखनऊ के नवस्थापित कार्यालय का आज भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता एवं प्रदेश प्रभारी विष्णु शंकर तिवारी सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश पांडे, संजय तिवारी,  विद्या सागर शुक्ला, रविश, मोहम्मद साबिर अली, महेंद्र कुमार बाजपेई, शंकर गोस्वामी, शशांक गोस्वामी, महेंद्र कुमार पांडे, रानित शुक्ला, संतोष मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, प्रिंस यादव, विनोद कुमार पाण्डेय, रामशंकर गुप्ता, दिव्यांश अवस्थी, राजकुमार अवस्थी एवं तुषार सिंह सहित अनेक सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवस्थापित कार्यालय के उद्घाटन पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्था व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए उनके विकास एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा व्यापार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रहा। इस अवसर पर व्यापारिक एकता, आपसी सहयोग एवं संगठन की मजबूती का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ, जो भविष्य में व्यापारिक उन्नति एवं समृद्धि के लिए एक सशक्त आधार सिद्ध होगा।