• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The parade was saluted by the Chief Guest, Mrs. Aparna Kumar, Joint Commissioner of Police, Commissionerate Lucknow.

मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा ली गयी परेड की सलामी ।

रामपुर ।पुलिस लाइन्स जनपद रामपुर में दिनांकः 21.07.2025 से प्रचलित महिला प्रशिक्षु नागरिक पुलिस का आधारभूत प्रशिक्षण में 590 प्रशिक्षुओं को गहन प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के उपरान्त आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद रामपुर के प्रांगण में ‘दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट महिला आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ रहीं । मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार की। 


मा0 मुख्यमंत्री जी का संबोधन एवं सजीव प्रसारण:-

समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया। रिक्रूट महिला आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया। 

प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान:-

इस अवसर पर प्रशिक्षण के अन्तः कक्ष व बाहय विषय की विभिन्न परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को पुरूस्कृत किया गया। बाहय विषय के योग में प्रथम कैडेट नं0-472 रेणूका रानी, अन्तः विषय के योग में प्रथम कैडेट नं0-19 अजंली चतुर्वेदी एवं सर्वांग सर्वोतम कैडेट नं0-392 शिवानी तथा परेड कमाण्डर प्रथम कैडेट नं0-41 आस्था, परेड कमाण्डर द्वितीय कैडेट नं0-351 शारदा पाण्डेय, परेड कमाण्डर तृतीय कैडेट नं0-151 कंचन तथा सर्वश्रेष्ट प्रशिक्षक अध्यापक निरीक्षक हरेन्द्र सिंह,  आई0टी0आई0 आरक्षी ब्रजेश कुमार, पी0टी0आई0 मु0आ0 जगराम सिंह, आर0टी0सी0 मेजर, आई0टी0आई पवन कुमार व उद्वघोषक सुहैल खान को भी पुरस्कृत किया गया।

पद एवं गोपनीयता की शपथ:-

समारोह के अंतिम चरण में सभी रिक्रूट महिला आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मुख्य अतिथि महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधि0/कर्म0गण सहित रिक्रूट महिला आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।