• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A Fair of Faith Unfolds in the Civil Lines Area on the Fourth Monday of Sawan; Service Camps Set Up Across the Locality*

सावन के चौथे सोमवार पर सिविल लाइन क्षेत्र में सजा आस्था का मेला, जगह-जगह लगे सेवा पंडाल*

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। पवित्र सावन माह के चौथे सोमवार को लेकर सिविल लाइन क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए निकले कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों की ओर से जगह-जगह सेवा पंडाल लगाए गए।

इन पंडालों में कांवरियों को प्रसाद, फल, पानी और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। रामपुर के मंत्री बलदेव ओलक छोटा हाथी पर चढ़कर बलदेव औलख ने कांवरियों को फूल बरसाए साथ में भारत भूषण भी मौजूद रहे कांवरियों पर फूलों की वर्षा करते नजर आ रहे थे भारत भूषण और बलदेव ओलख मंत्री  सेवा में जुटे समाजसेवियों ने कांवरियों का स्वागत करते हुए उनकी हर संभव मदद की। पूरे क्षेत्र में ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आया सावन के चौथे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट नजर आई। सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए भीड़ और यातायात पर निगरानी रखी, ताकि कांवरियों एवं आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए सेवा पंडालों में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सेवा कार्य में जुटे समाजसेवियों का कहना था कि कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। सावन के चौथे सोमवार पर आस्था, सेवा और सुरक्षा का सुंदर संगम देखने को मिला।