वाराणसी। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर काशी किराना व्यापार मंडल के तत्वावधान में गोला दीनानाथ किराना मार्केट स्थित श्री दीनबंधु दीनानाथ बाबा एवं बरवा बाबा परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। काशी किराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त एवं महामंत्री संजय केशरी के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।