लखनऊ। गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के माननीय चेयरमैन श्री इंजी. महेश गोयल जी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री समर्थ गोयल जी के सहयोग तथा गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड साइंसेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) ओ. पी. वर्मा के नेतृत्व में World Pharmacists Day 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न संस्थानों के निदेशक, प्रशासनिक निदेशक, प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, नवाचार और व्यावहारिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हर्बल उत्पाद, छोटे स्तर के कार्यशील मॉडल, फार्मेसी बिजनेस आइडिया, फार्मा ऐप एवं वेबसाइट, प्रमोशनल वीडियो, हस्तनिर्मित उत्पाद, स्वस्थ भोजन, फार्मा गेम्स तथा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं कार्यक्रम में फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। दवाओं की खोज एवं निर्माण से लेकर उनकी गुणवत्ता, उपलब्धता और मरीजों तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 के संस्थान के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रशंसा-पत्र के साथ कैश प्राइज प्रदान कर चेयरमैन श्री इंजी. महेश गोयल जी द्वारा सम्मानित किया गया इसके साथ ही संस्थान के फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों को उनके योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए चेयरमैन श्री इंजी. महेश गोयल जी द्वारा स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, नए विचारों और व्यावहारिक कौशल को सामने रखने का अवसर दिया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता, रचनात्मकता और टीमवर्क ने World Pharmacists Day 2026 को विशेष एवं यादगार बना दिया।