*नगर निगम महापौर और नगर आयुक्त से समाजसेवी ने पूछा—आखिर कब मिलेगी जलभराव से निजात
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद। महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच बुद्धि विहार वार्ड-16 में बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या को लेकर समाजसेवी पंडित शरद शर्मा ने नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर लगातार दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता आज भी जल निकासी जैसी मूलभूत समस्या से जूझ रही है पंडित शरद शर्मा ने कहा कि बुद्धि विहार क्षेत्र में नालियों का निर्माण और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की जरूरत है। बारिश के दौरान पानी बढ़ने से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने की बात की जा रही है तो बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान अभी तक क्यों नहीं हुआ *सबसे बड़ा सवाल डीपी यादव चौक से सरवन दूध भंडार वाली लाइन में कार्य हो रहा है, लेकिन अंकुर दूध भंडार वाली लाइन में काम कब पूरा होगा और वहां नालियां कब बनेंगी—इसका जवाब जनता जानना चाहती है।
समाजसेवी पंडित शरद शर्मा ने नगर निगम महापौर एवं नगर आयुक्त से मांग की कि बुद्धि विहार वार्ड-16 का मौके पर निरीक्षण कराया जाए और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में क्षेत्र के लोगों को अपने घरों और कारोबार को बचाने की चिंता रहती है। ऐसे में नगर निगम को केवल कागजों और योजनाओं में नहीं, बल्कि जमीन पर स्मार्ट सिटी की सुविधाएं दिखाई देनी चाहिए जनता के हित में उठी आवाज पंडित शरद शर्मा ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि बुद्धि विहार के आम नागरिकों की समस्या है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अपील की कि जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए और जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाएअब देखना यह है कि समाजसेवी की इस मांग पर नगर निगम महापौर और नगर आयुक्त क्या कदम उठाते हैं और बुद्धि विहार की जनता को बारिश में जलभराव से कब राहत मिलती है।