वाराणसी, मैदागिन स्थित प्रेस क्लब पराड़कर भवन में गुरुवार को मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की प्रेसवार्ता हुई। कमेटी के सदर एवं पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग, उप्र सरकार हाजी सैय्यद शकील अहमद और सेक्रेटरी हाजी महमूद खान ने बताया कि 25 अगस्त की शाम जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हड़हा मैदान से निकलेगा। जुलूस सराय हड़हा, छत्तातले, नारियल बाजार, दालमंडी, नई सड़क, कुरैशाबाद, फाटक शेख सलीम, आस्ताना रहीम शाह, बिस्मिल्लाह खां मार्ग होते हुए अमीन मंजिल बेनियाबाग स्थित मरकज के मंच पर पहुंचेगा। यहां नातिया मुकाबला होगा, जिसमें बनारस व अन्य शहरों की अंजुमनें शामिल होंगी। कमेटी के अधीन 35 डाइजों पर नातिया कलाम पेश किया जाएगा 26 अगस्त की शाम दालमंडी स्थित नश्रगाह डायज से अंजुमनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कमेटी ने प्रशासन से जुलूस से पहले साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, बिजली व्यवस्था, दालमंडी में बह रहे सीवर के गंदे पानी की समस्या दूर करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की मांग की। हाजी महमूद खान ने कहा कि जश्न के माध्यम से गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करते हुए सभी धर्मों के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है प्रेसवार्ता में मो. अबरार खान, मो. इमरान खान, शकील अहमद सिद्दीकी, हाजी इकबाल, आगा कमाल, रेयाज अहमद नूर, वारिस बब्लू, हाजी समर खान, हाजी राशीद इकबाल, राशिद सिद्दीकी, हाजी यासीन गुड्डू, अब्दुल मन्नान, सोहराब आलम, तौकीर अहमद, साजिद गुड्डू, फुरकान खान, अजहर अज्जू, जमाल जफर, मारुफ अली, सऊद खान, इम्तियाज अहमद, अली अख्तर, अशरफ अहमद (एड.), एस. जावेद, रजब अख्तर (राजा), खालिद शिवाला, सरफराज भोलू, नेहालुद्दीन (एड.), शकील अहमद जादूगर, हाजी जावेद, रेयाज छोटू, बाबू नकाब, राशीद मार्शल, शमीम चांद, कैफ आलम सहित कमेटी के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।