विश्व स्तनपान सप्ताह: सुषमा सिंह के नेतृत्व में 100 महिलाओं को किट, 21 पौधों का रोपण
रोटरी क्लब बनारस व इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 का जागरूकता अभियान, प्रश्नोत्तरी में महिलाओं को किया गया सम्मानित
वाराणसी। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर रोटरी क्लब बनारस एवं इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चंद्रा नर्सिंग होम, नाटी इमली, धूपचंडी में जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 की अध्यक्षा सुषमा सिंह के नेतृत्व में 100 महिलाओं को स्वास्थ्य किट वितरित की गईं तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 21 पौधों का रोपण भी किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं परिवारों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पीडीसी कुसुम मित्तल रहीं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रोटेरियन कुसुम चंद्रा एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता चंद्रा ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया, जबकि संयोजन रोटेरियन उमा केजरीवाल ने किया रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार ने कहा कि माँ का दूध नवजात शिशु के लिए संपूर्ण, सुरक्षित एवं सर्वोत्तम आहार है। यह शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने परिवारों से माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आवश्यक सहयोग देने की अपील की डॉ. कुसुम चंद्रा एवं डॉ. स्मिता चंद्रा ने बताया कि जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करना शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ माँ के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ माँ और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच स्तनपान जागरूकता प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 100 महिलाओं को स्वास्थ्य किट वितरित की गईं तथा 21 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया इस अवसर पर रोटरी क्लब बनारस के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार, कपिल सलूजा, आलोक पारीख, सुनील परीख, यश जायसवाल, पुरुषोत्तम दास, विवेक जायसवाल सहित अनेक रोटेरियंस उपस्थित रहे। वहीं इनर व्हील क्लब ऑफ बनारस 312 की अध्यक्षा सुषमा सिंह, सचिव राधा सिंह एवं क्लब की अन्य सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन "माँ का दूध जीवन की पहली सुरक्षा, पहला पोषण और पहला प्रेम" के संदेश के साथ हुआ।