• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • All India Ex-Servicemen Service Council, Avadh Province (Uttar Pradesh) Sai Vihar Guest House, Raebareli Road.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, अवध प्रांत (उत्तर प्रदेश) का सांई विहार गेस्ट हाऊस, रायबरेली रोड |

लखनऊ में "प्रशिक्षण वर्ग" का आयोजन दिनांक 19 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ । अवध प्रांत के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने बढ़- चढ़कर कर भाग लिया। प्रशिक्षण में राष्ट्र प्रथम के मूल मंत्र के साथ विभिन्न मुद्दों के संबंध में गहन विचार- विमर्श किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में इस बात का संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके लिए सभी पूर्व सैनिकों को समाज का  उत्थान करने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरे जोश एवं उमंग के साथ करना है।


अवध प्रांत के अध्यक्ष ले. कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय सचिव कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव मेजर आनंद टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन इंदल सिंह, मातृ शक्ति अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह लखनऊ, संघ प्रचारक डॉ संग्राम सिंह, लखनऊ, वारंट आफिसर ललित मोहन पंत ज़िला अध्यक्ष लखनऊ, ऑनरेरी कैप्टन संदीप सिंह,जिला महासचिव लखनऊ, सूबेदार मेजर बी एल वर्मा महासचिव अवध प्रांत।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मां भारती एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्रों पर माल्या अर्पण एवं पुष्पांजलि के साथ विभिन्न गणमान्य आगंतुकों ने संगठन को आगे बढ़ाने और मजबूती प्रदान करने के बारे में अपने-अपने विचार रखे ताकि भविष्य में संगठन दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति कर सके। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के उदघोष के साथ सम्पन्न हो गया।