भाविप ने द्वितीय निःशुल्क प्याऊ का किया शुभारम्भ ।

वाराणसी भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा महापुरुष जयन्ती के क्रम मे भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के पावन दिवस पर सेवा गतिविधि संयोजक राजीव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजक श्याम जी सेठ के संयोजकत्व में सूर्य देव के बढ़ते तापमान के प्रभाव को देखते हुए राहगीरों को प्यास से राहत हेतु निःशुल्क द्वितीय प्याऊ का सेवा कार्य गोविन्दपुरा बाजार स्थित गोविन्द महादेव मंदिर के समीप विष्णु सेठ के देखरेख में वित्त सचिव (कोषाध्यक्ष) सतीश सिंह, केशव प्रसाद सेठ, विक्की वर्मा, अनिल सेठ, रामबाबू केशरी आदि लोगों के उपस्थिति में राहगीरों को गुड़ देकर शीतल जल पिलाने का शुभारंभ हुआ । प्रान्तीय सचिव व निवर्तमान शाखाध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि परशुराम के जयन्ती व अक्षय तृतीया के दिन से आरम्भ हुए भीषणतम गर्मी में प्यास से प्यासे राहगीरों को पानी पिलाकर राहत देने से पुण्य कार्य और कोई हो ही नहीं सकता ।