• Home
  • Uttar Pradesh
  • Ayodhya
  • BJP's newly appointed National General Secretary Harish Dwivedi was given a grand welcome by MLA Chandrabhanu Paswan

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का विधायक चन्द्रभानु पासवान ने किया भव्य स्वागत

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के अयोध्या धाम में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित उर्मिला महाविद्यालय, कोटसराय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे

हरीश द्विवेदी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जयघोष के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। स्वागत समारोह में मिल्कीपुर क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही इस अवसर पर विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके अयोध्या आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा की उत्तर परदेश में भाजपा तीसरी बार पर चन्ड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं मिल्कीपुर क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सहयोग और उत्साह भाजपा संगठन की शक्ति, एकजुटता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।