वाराणसी। पंडित कमलापति त्रिपाठी भवन, इंग्लिशिया लाइन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की राज्य स्तरीय चिंतन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह प्रदेश महामंत्री प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। वक्ताओं ने वाराणसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन के लिए पांच बिस्वा भूमि उपलब्ध कराने, आश्रित कार्ड जारी करने तथा पूर्व की भांति नौकरियों में विशेष वरीयता सहित अन्य सुविधाएं बहाल करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके आश्रितों तथा पत्रकारों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन कृपाल कुमार पाण्डेय ने किया।