• Home
  • Uttar Pradesh
  • Ballia
  • Fire in the fields caused panic, villagers brought it under control after hours of effort.

खेतों में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी और जोगीडीह गांव के बीच में रविवार को खेतों में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिसमें भूषा बनाने के लिए छोड़ा गया करीब 5 बीघे कटे गेहूं का खड़ा डंठल जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर गड़वार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।