अब महिलाओं की खूबसूरती में इवॉल्व लगाएगा चार चांद
कानपुर, उत्तर प्रदेश। यदि आप भी ढूंढ रहे हैं एक बेहतर एवं किफायती सैलून जो आपकी खूबसूरती में लगाए चार चांद, तो अब आपके क्षेत्र में खुल चुका है इवॉल्व सैलून एंड फिटनेस वेलनेस सेंटर। रविवार को इवॉल्व सैलून एंड फिटनेस वेलनेस सेंटर की शुरुआत ऑनर विनीता रामचंदानी के द्वारा की गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन रामचंदानी ने सहभागिता की। इस दौरान ऑनर विनीता रामचंदानी ने कहा, पिछले 10 वर्षों से हम ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं इसी कड़ी में हमने अपने सैलून का विस्तार करते हुए इवॉल्व की शुरुआत की है, जो अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं मुहैया कराएगा, यहां पर एडवांस स्किन एंड हेयर ट्रीटमेंट, लग्जरी कोरियन रिचुअल्स, आयुर्वेदिक हीलिंग थैरेपी, प्रीमियम स्पा टेक्नोलॉजी, हाई एंड मेकअप ब्रांड्स, प्रोफेशनल लग्जरी प्रोडक्ट रेंज उपलब्ध हैं। साथ ही, इनके पास महिलाओं के लिए जिम वर्कआउट एरिया भी उपलब्ध है जहां योगा एंड फ्लैक्सिबिलिटी, स्पेशल क्लासेज, वैलनेस एंड कोर केयर के साथ पर्सनल ट्रेनर भी उपलब्ध है। इवॉल्व एक की छत के नीचे अपने ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक तकनीक एवं अनुभवी सहयोगियों के द्वारा उनकी जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस जिम की खासियत है यह केवल महिलाओं के लिए है साथ ही यहां महिलाएं ही सुविधाएं मुहैया कराती है। 23 से अधिक अनुभवी महिलाएं ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से सुविधाएं उपलब्ध कराती है। इस दौरान गौरव रामचंदानी, शोभा रामचंदानी आदि मौजूद रहें।