वाराणसी। राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं तथा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों और विभाग के बीच संवाद स्थापित कर कराधान संबंधी समस्याओं का समाधान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार चौधरी, उपायुक्त राज्य कर खंड-12, राकेश सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-12, तथा सुभाष चंद्र, राज्य कर अधिकारी खंड-12 उपस्थित रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जीएसटी के प्रावधानों, रिटर्न दाखिल करने, ई-वे बिल तथा अन्य कर संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस अवसर पर आनंद कुमार मौर्य (अधिवक्ता) एवं हरिशंकर सिंह उर्फ मुन्ना (अध्यक्ष, ईंट निर्माता एसोसिएशन, वाराणसी) पंकज सिंह जी. एस ईट निर्माता ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा व्यापारियों की समस्याओं को विभाग के समक्ष रखा।
कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश मौर्य, कमलेश सिंह, सतीश कुमार मौर्य, वीरेंद्र कुमार मौर्य, दीपक कुमार, राम प्रकाश मौर्य, संतलाल, हर्ष कुमार, शिवकुमार, राकेश मौर्य, सचिन कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने व्यापारियों से कर नियमों का पालन करने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग से सीधे संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विभाग और व्यापार जगत के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।