संगठन मजबूती को लेकर अहम बैठक, विस्तृत रणनीति पर मंथन

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव गौतम सिंह जी, प्रदेश सचिव सुधीर भरद्वाज जी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी खुशी सैनी जी की सार्थक एवं प्रेरणादायी वार्ता हुई। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर मंथन किया।


इस अवसर पर सभी ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व में संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है और भारत को वैदिक सनातन मूल्यों से जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है। उनके मार्गदर्शन में संगठन सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है। बैठक को संगठन के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायी पहल बताया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।