पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता-साहित्य पुरस्कार व्योमेश शुक्ल को

3 सितंबर को औरंगाबाद स्थित आवासीय परिसर में होगा पुरस्कार समारोह

वाराणसी,  पं. कमलापति त्रिपाठी की जयंती एवं पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रकारिता-साहित्य पुरस्कार समारोह तीन सितंबर को अपराह्न 12:30 बजे औरंगाबाद स्थित उनके आवासीय परिसर में आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष का राष्ट्रीय पत्रकारिता-साहित्य पुरस्कार युवा हिंदी साहित्यसेवी एवं रंगकर्मी व्योमेश शुक्ल को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के साथ एक लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी पं. कमलापति त्रिपाठी राष्ट्रीय स्तर के राजनेता होने के साथ ही ख्यातिलब्ध पत्रकार एवं साहित्यकार भी थे। हिंदी पत्रकारिता और साहित्य की प्रतिष्ठित विभूतियों के साथ उनका गहरा संबंध रहा। वह काशी नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष भी रहे, जिसका हिंदी साहित्य और भाषा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।