• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Subject: Ardas and tribute ceremony held in memory of innocent Sikhs martyred during Operation Blue Star in 1984.

विषय-1984 में ब्लू स्टार ऑपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखो की याद में अरदास एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

आज दिनांक 6 जून 2026 दिन शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया प्रातः काल सुबह से ही गुरुद्वारा हाल में रागी जथा भाई गुरमुख सिंह जी ने श्री गुरु नानक देव द्वारा उच्चरित पवित्र वाणी आसा दी वार का शबद कीर्तन गायन किया उसके पश्चात मुख्य ग्रंथी ज्ञानी विनोद सिंह जी ने गुरमत विचार संगतो के साथ सांझा किया, और उस समय के इतिहास और हालात के बारे में संगतो को जानकारी दी तथा सभी से यह अनुरोध किया यदि कोई पीड़ित परिवार के लोग हमारे आस-पास रहते हो तो हम उनकी यथासंभव मदद करें।

महामंत्री सरदार मनमीत सिंह ने बताया कि 1984 में देश के अनेक शहरों में सिख विरोधी दंगों में या यूं कहें की नरसंहार में शहीद हुए हजारों निर्दोष सिखों की याद में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए और उनके परिवारों की सुख शांति और चढ़दी कला के लिए गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धांजलि और अरदास का कार्यक्रम आयोजन किया गया। 


गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार अमरजोत सिंह जी एवं कार्यालय सचिव सरदार दलजीत सिंह ने शहीद हुए निर्दोष सिखों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि निर्दोष सिक्खों के कातिलों को अभी तक सजा न मिलाना यह बहुत बड़े अफसोस की बात है, कतले आम के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी दंगाइयों को फांसी नहीं हुई है। यह बहुत ही दुखद है हम सब यह सरकार से मांग करते हैं कि दंगाइयों को जल्द से जल्द कड़े से कड़ा दंड दिया जाए, और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए प्रत्येक पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि वह अपने परिवार को भरण पोषण में सहायता कर सके। 

कार्यक्रम के अंत में दरबार हाल में उपस्थित सभी लोगों ने मुख्य ग्रंथी ज्ञानी विनोद सिंह जी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए और उनके परिवारों को न्याय दिलाने तथा उनके बेहतर जीवन के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में अरदास की।