सीबीएसई टेबल टेनिस क्लस्टर में सनबीम लहरतारा ओवरऑल चैंपियन

40 से अधिक विद्यालयों के 160 से ज्यादा खिलाड़ियों को पछाड़कर बालक-बालिका दोनों वर्गों में हासिल किया खिताब

वाराणसी। सनबीम स्कूल लहरतारा ने सीबीएसई टेबल टेनिस क्लस्टर चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। तरना शिवपुर स्थित एबी रोलैंड स्कूल में 30 अगस्त एवं 1 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में 40 से अधिक विद्यालयों के 160 से ज्यादा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। अंडर-14 बालक टीम में दिव्यांश कुमार, जय राघवेंद्र सिंह, मानव पेशवानी एवं देव्यांश बलानी ने स्वर्ण पदक, जबकि अंडर-14 बालिका टीम में धैर्या श्रीवास्तव, आर्ना पाठक, अद्विता अग्रवाल एवं रीतिशा वाधवानी ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 बालिका टीम में जिया पेशवानी, इशिका जादवानी एवं रिद्धिमा झुनझुनवाला ने स्वर्ण पदक हासिल किया अंडर-14 बालक एकल में दिव्यांश कुमार ने स्वर्ण तथा अंडर-14 बालिका एकल में धैर्या श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता। अंडर-17 बालक टीम में भावेश कुमार, दर्श शर्मा, कार्तिकेय सिंह एवं आरव माहेश्वरी ने कांस्य, जबकि अंडर-19 बालिका एकल में जिया पेशवानी ने कांस्य पदक हासिल किया टीम कोच नवनीत अग्रवाल एवं टीम मैनेजर रमन श्रीवास्तव के निर्देशन में मिली इस सफलता पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन एवं मानद निदेशक हर्ष मधोक ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी।