आजाद समाज पार्टी की सरकार 2027 में बनेगी विनोद गौतम

हरदोई आजाद समाज पार्टी कांशीराम हरदोई द्वारा आयोजित कार्यक्रम विधान सभा क्षेत्र साड़ी के गांव नया पुरवा बघौली सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया क्षेत्र के विभिन्न समाज के द्वारा आजाद समाज पार्टी कांशीराम की सदस्यता ग्रहण कर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को मजबूत करने का आश्वासन दिया इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के लखनऊ मंडल प्रभारी विनोद गौतम ने कहा आज के समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और उन्होंने कहा हर समाज के लोगों के द्वारा आजाद समाज पार्टी कांशीराम में आस्था जता रहे हैं


और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को मजबूत कर रहे। इस मौके पर उपस्थित साड़ी विधान सभा क्षेत्र से मजबूत दावेदार डॉ जय प्रकाश पासी ने कहा 2027 में विधान सभा क्षेत्र साड़ी में चुनाव लड़ने का मौका मिला तो साड़ी विधान सभा क्षेत्र से जीत का परचम लहराया जाएगा और उन्होंने कहा वर्तमान समय में देश प्रदेश में बहुजन समाज नायक की भूमिका निभा रहे और अकेले संसद में गरीब वंचित दलित पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समाज की आवाज उठा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नीरज गौतम सुधीर राठौर रहे हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी कांशीराम के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीत पासी ने किया इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीरा गौतम,मायाराम गौतम, सरजीत गौतम, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।